पक्ष Paksh hindi definition :- क्रिया के जिस रूप से क्रिया प्रक्रिया अर्थात क्रिया व्यापार का बोध होता है ,उसे क्रिया का पक्ष कहते हैं ! यह क्रिया- व्यापार दो दृष्टियों से देखा जा सकता है ! पहली दृष्टि से हम देखते हैं कि क्रिया की प्रक्रिया आरंभ होने वाली है अथवा आरंभ हो चुकी है, अथवा वर्तमान में चालू है या हो चुकी है ! दूसरी दृष्टि में क्रिया -प्रक्रिया को एक इकाई के रूप में देखते हैं ! दोनों दृष्टियों के प्रमुख पक्ष उदाहरण सहित इस प्रकार हैं - Below are Hindi grammar paksh in two different vision with example : 1 . (क ) आरंभदयोतक पक्ष (Arambhdyotak Paksh) -इस पक्ष में क्रिया के आरंभ होने की स्थिति का बोध होता है , उदाहरण - अब मोहन खेलने लगा है ! (ख ) सातप्यबोधक पक्ष (Satpyabodhak Paksh) - इससे क्रिया की प्रक्रिया के चालू रहने का बोध होता है , उदाहरण - गीता कितना अच्छा गा रही है ! (ग ) प्रगतिदयोतक पक्ष (Pragtidayotak Paksh) - इससे क्रिया की निरंतर प्रगति का बोध होता है , उदाहरण - भीड़ बढ़ती जा रही है ! (घ ) पूर्णतादयोतक पक्ष (Purntadayotak Paks...
Learn Hindi Grammar Online Class