Skip to main content

मदर्स डे - MOTHERS DAY Nibandh in Hindi

मदर्स डे निबंध
(Mothers Day Essay in Hindi)

Here is an Essay of Mother's Day (Mothers Day per Nibandh) written with some easy lines in Hindi and English meaning.

भगवान का दूसरा रूप होती है माँ या यूँ कहें कि माँ का दर्जा भगवान से भी ऊपर होता है पूरी दुनियां में एक वही होती है जो हमारी खुशी को देखकर खुश और हमारे दुख को देखकर दुखी होती है हमारी माँ हमारा हर काम निर्स्‍वाथ भावना से करती है आपनी माँ के लिए एक दिन क्‍या माँ के लिए तो पूरी जिन्‍दगीं भी कम है।

माँ अपने बच्चों पर सब निछावर करती है बिना लालच उन्हें प्यार करती है भगवान का दूसरा रूप है हमारी माँ जो हर दुख में हमारा साथ देती है।

हमारे देश के महान वैज्ञानिक और पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ ऐ. पी. जे. अब्‍दुल कलाम ने भी अपनी माँ के लिए कहा था कि
"जब मैं पैदा हुआ, इस दुनिया में आया, वो एकमात्र ऐसा दिन था मेरे जीवन का जब मैं रो रहा था और मेरी मॉं के चेहरे पर एक सन्तोषजनक मुस्कान थी।"

परंपरानुसार इस दिन प्रतीकात्मक उपहार देने तथा मां का हर काम परिवार के सदस्य द्वारा किए जाने का उल्लेख मिलता है।

ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में ग्रीक और रोमन के द्वारा पहली बार इसे मनाने की शुरुआत हुई थी।

स‍बसे पहले ‘ममता रविवार’ के रुप में यूके में भी इस उत्सव को देखा गया था।

मदर डे विश्‍व के लगभग 46 देशों में अलग-अलग तारीखों से मनाया जाता है।

ये उत्‍सव हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को पड़ता होता है।

यूरोप और ब्रिटेन में 'मदर्स डे' को एक खास संडे को मनाया जाता है जिसे कि 'मदरिंग सन्डे' कहते हैं।

अमेरिका (America) में सर्वप्रथम मदर डे प्रोक्लॉमेशन जुलिया वॉर्ड होवे द्वारा मनाया गया था जुलिया वॉर्ड होवे द्वारा 1870 में रचित "मदर डे प्रोक्लामेशन" में अमेरिकन सिविल वॉर (युद्घ) में हुई मारकाट संबंधी शांतिवादी प्रतिक्रिया लिखी गई थी।

ब्रिटेन (Britain) में मां के प्रति सम्मान दर्शाने की कई परंपराएं प्रचलित हैं उसी के अंतर्गत एक खास रविवार को मातृत्व और माताओं को सम्मानित किया जाता था जिसे मदरिंग संडे कहा जाता था।

चीन में मदर डे का उत्‍सव बहुत ही लोकप्रिय है इस दिन यहॉ उपहार के रूप में गलनार के फूल दिये जाते है चीन में यह उत्‍सव 1997 से उन गरीब माताओं की मदद के लिए मानाया जाता है जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती हैं।

जापान में मातृ दिवस शोवा अवधि के दौरान महारानी कोजुन (सम्राट अकिहितो की मां) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता था आज कल इसे अपनी मां के लिए ही लोग मनाते हैं बच्चे गुलनार और गुलाब के फूल उपहार के रूप में मां को अवश्य देते हैं।

यह फ्रांस के लियोन शहर में उन सैनिकों की माताओं के सम्मान में मनाया गया जिनके पुत्र प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हो गए थे 1929 में फ्रांस सरकार ने इसे मान्यता प्रदान की।

इटली (Italy) में पहली बार 12 मई 1957 को मदर्स डे मनाया गया था।

इजरायल (Israel) में मदर डे को 21 मार्च के दिन मनाते हैं।

मां को सम्मान या उसकी पूजा का रिवाज पुराने ग्रीस से शुरू हुआ था। कहा जाता है कि स्य्बेले ग्रीक देवताओं की मां थीं उनके सम्मान में ये दिन मनाया जाता था वहां ये दिन त्योहार की तरह मनाने की प्रथा थी।

रोम (Rome) में भी वसंत के आस-पास इदेस ऑफ मार्च 15 मार्च से 18 मार्च तक मनाया जाता था जो वहां हर मां के लिए खास होता है।

थाईलैंड (Thailand) में मातृत्व दिवस थाइलैंड की रानी के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

Popular posts from this blog

घोष और अघोष Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets in Hindi

घोष और अघोष (Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets) :-  ध्वनि की दृष्टि से जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण में स्वरतन्त्रियाँ झंकृत होती है , उन्हें ' घोष ' कहते है और जिनमें स्वरतन्त्रियाँ झंकृत नहीं होती उन्हें ' अघोष ' व्यंजन कहते हैं !  ये घोष - अघोष व्यंजन इस प्रकार हैं -  In Hindi, See below Ghosh and Aghosh Varn : घोष                                   अघोष ग , घ , ङ                           क , ख ज , झ , ञ                          च , छ ड , द , ण , ड़ , ढ़                  ट , ठ द , ध , न                            त , थ ब , भ , म                            प , फ य , र , ल , व , ह                  श , ष , स

अल्पप्राण और महाप्राण (Alppraan and Mahapraan Alphabets)

अल्पप्राण और महाप्राण (Alppraan and Mahapraan Varn - Alphabets) :-  जिन वर्णों के उच्चारण में मुख से कम श्वास निकले उन्हें ' अल्पप्राण ' कहते हैं ! और जिनके उच्चारण में  अधिक श्वास निकले उन्हें ' महाप्राण 'कहते हैं! ये वर्ण इस प्रकार है - In Hindi, See below both Alppraan and Mahapraan Varn : अल्पप्राण                महाप्राण क , ग , ङ               ख , घ च , ज , ञ              छ , झ ट , ड , ण               ठ , ढ त , द , न               थ , ध प , ब , म               फ , भ य , र , ल , व        श , ष , स , ह

अन्विति Anviti in Hindi with example

अन्विति ( Anviti hindi definition) :- जब वाक्य के संज्ञा पद के लिंग, वचन, पुरुष, कारक के अनुसार किसी दूसरे पद में समान परिवर्तन हो जाता है तो उसे अन्विति (Anviti) कहते हैं। अन्विति का प्रयोग निम्नलिखित प्रकार से होता है:-  Use of Anvati is listed below : (क) कर्तरि प्रयोग (Kartri) :- जिस में क्रिया के पुरुष, लिंग और वचन कर्ता के अनुसार होते हैं, क्रिया के उस प्रयोग को कर्तरि प्रयोग कहते हैं। यह ज़रूरी है कि कर्ता विभक्ति रहित हो जैसे गीता पुस्तक पढेगी। (ख) कर्मणि प्रयोग (Karmni) :- जिस में क्रिया के लिंग और वचन कर्म के अनुसार हों उसे कर्मणि प्रयोग कहते हैं। कर्मणि प्रयोग में दो प्रकार की वाक्य रचनाएं मिलती हैं। कर्तृवाच्य की जिन भूतकालिक क्रियाओं के कर्ता के साथ 'ने' विभक्ति लगी होती है जैसे राम ने पत्र लिखा। दूसरे कर्मवाच्य में यहाँ कर्ता के साथ 'से' या 'के द्वारा' परसर्ग लगते हैं लेकिन कर्म के साथ 'को' परसर्ग नहीं लगता जैसे हमसे लड़के गिने गए। (ग) भावे प्रयोग (Bhave) : - इसमें क्रिया के पुरुष लिंग और वचन कर्ता या कर्म के अनुसार न