Skip to main content

भारत रत्‍न पुरस्‍कार (Bharat Ratna Award) BHARAT RATN PURUSKAR in Hindi

भारत रत्‍न पुरस्‍कार
(Bharat Ratn Puruskar in Hindi)

Here is an Essay of Bharat Ratna Award (Bharat Ratn Puruskar per Nibandh) written with some easy lines in Hindi and English meaning. Bharat Ratn Puruskar kya hai aur ise pane vale vyakti ko kaun si suvidhayen milati hai.

भारत का सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न है इसको 26 जनवरी के दिन भारत के राष्‍ट्रपति के द्वारा दिया जाता है इस पदक का डिजायन तांबे के बने पीपल के पत्ते जोकि लगभग 59 mm लम्बा, 48 mm चौड़ा और 3.2 mm पतला है पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बनाया गया है और नीचे चाँदी में लिखा रहता है “भारत रत्न” पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और आदर्श-वाक्य (सत्यमेव जयते) लिखा है इसे सफ़ेद फीते जिसकी 2 इंच चौडाई लगभग 51 mm के साथ गले में पहना जाता है।

भारत रत्‍न (bharat ratna) की शुरूआत भारत के ततकालीन प्रधानमंत्री डॉ राजेन्‍द्र प्रसाद द्वारा की गई थी।

सबसे पहले भारत रत्‍न पुरस्‍कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन (Chandrasekhara Venkata Ramana) को दिया गया था।

भारत रत्‍न उस इन्सान को दिया जाता है जिसने मानवता के लिए किसी भी क्षेत्र विशेष योगदान दिया हो।

ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि भारत रत्‍न केवल भारतीयों को ही दिया जाए क्‍योकि यह सम्‍मान 2 विदेशियों को दिया गया है
1. “ख़ान अब्दुलगफ़्फ़ार ख़ान” को 1987
2. “नेल्सन मंडेला” को 1990 में

शुरूआत में मरणोपरांत भारत रत्‍न नहीं दिया जाता था लेकिन सबसे पहले मरणोपरांत सर्वप्रथम लालबहादुर शास्त्री को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था अब तक भारत रत्‍न मरणोपरांत 12 लोगों को दिया गया है।

एक वर्ष में अधिकतम केवल तीन व्‍यक्तियों को ही भारत रत्‍न दिया जा सकता है।

जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) और इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) दो ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्‍हें पद पर रहते हुऐ भारत रत्‍न से सम्‍मानित किया गया था।

सुभाष चंद्र बोस ऐसे भारत रत्‍न विजेयता है जिन्‍हें यह सन 1992 में दिया गया लेकिन बाद में वापिस ले लिया गया था।

अब तक कुल 45 लोगों का भारत से नवाजा गया है जिनमें से 40 पुरूष है और 5 महिलाएँ शामिल हैं।


भारत रत्न प्राप्‍त व्‍यक्तियों को मिलने वाली सुविधाएँ
VVIP के बराबर का दर्जा दिया जाता है।
जरूरत पड़ने पर Z-grade की सुरक्षा दी जाती है।
कैबिनेट रैंक के बराबर की योगयता मिलती है।
संसद की बैठकों और सत्र में भाग लेने की अनुमति।
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में विशेष अतिथि।
जीवन भर भारत में एयर इंडिया की प्रथम श्रेणी की मुफ्त हवाई यात्रा और रेलवे में प्रथम श्रेणी में मुफ्त यात्रा।

Popular posts from this blog

घोष और अघोष Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets in Hindi

घोष और अघोष (Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets) :-  ध्वनि की दृष्टि से जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण में स्वरतन्त्रियाँ झंकृत होती है , उन्हें ' घोष ' कहते है और जिनमें स्वरतन्त्रियाँ झंकृत नहीं होती उन्हें ' अघोष ' व्यंजन कहते हैं !  ये घोष - अघोष व्यंजन इस प्रकार हैं -  In Hindi, See below Ghosh and Aghosh Varn : घोष                                   अघोष ग , घ , ङ                           क , ख ज , झ , ञ                          च , छ ड , द , ण , ड़ , ढ़                  ट , ठ द , ध , न                            त , थ ब , भ , म                            प , फ य , र , ल , व , ह                  श , ष , स

अल्पप्राण और महाप्राण (Alppraan and Mahapraan Alphabets)

अल्पप्राण और महाप्राण (Alppraan and Mahapraan Varn - Alphabets) :-  जिन वर्णों के उच्चारण में मुख से कम श्वास निकले उन्हें ' अल्पप्राण ' कहते हैं ! और जिनके उच्चारण में  अधिक श्वास निकले उन्हें ' महाप्राण 'कहते हैं! ये वर्ण इस प्रकार है - In Hindi, See below both Alppraan and Mahapraan Varn : अल्पप्राण                महाप्राण क , ग , ङ               ख , घ च , ज , ञ              छ , झ ट , ड , ण               ठ , ढ त , द , न               थ , ध प , ब , म               फ , भ य , र , ल , व        श , ष , स , ह

अन्विति Anviti in Hindi with example

अन्विति ( Anviti hindi definition) :- जब वाक्य के संज्ञा पद के लिंग, वचन, पुरुष, कारक के अनुसार किसी दूसरे पद में समान परिवर्तन हो जाता है तो उसे अन्विति (Anviti) कहते हैं। अन्विति का प्रयोग निम्नलिखित प्रकार से होता है:-  Use of Anvati is listed below : (क) कर्तरि प्रयोग (Kartri) :- जिस में क्रिया के पुरुष, लिंग और वचन कर्ता के अनुसार होते हैं, क्रिया के उस प्रयोग को कर्तरि प्रयोग कहते हैं। यह ज़रूरी है कि कर्ता विभक्ति रहित हो जैसे गीता पुस्तक पढेगी। (ख) कर्मणि प्रयोग (Karmni) :- जिस में क्रिया के लिंग और वचन कर्म के अनुसार हों उसे कर्मणि प्रयोग कहते हैं। कर्मणि प्रयोग में दो प्रकार की वाक्य रचनाएं मिलती हैं। कर्तृवाच्य की जिन भूतकालिक क्रियाओं के कर्ता के साथ 'ने' विभक्ति लगी होती है जैसे राम ने पत्र लिखा। दूसरे कर्मवाच्य में यहाँ कर्ता के साथ 'से' या 'के द्वारा' परसर्ग लगते हैं लेकिन कर्म के साथ 'को' परसर्ग नहीं लगता जैसे हमसे लड़के गिने गए। (ग) भावे प्रयोग (Bhave) : - इसमें क्रिया के पुरुष लिंग और वचन कर्ता या कर्म के अनुसार न