Skip to main content

वाक्य अशुद्धि शोधन (Sentence Errors Correction)

वाक्य अशुद्धि शोधन (Vakya Ashudhi Shodhan - Sentence Errors Correction) :- 
सार्थक एवं पूर्ण विचार व्यक्त करने वाले शब्द समूह को वाक्य कहा जाता है ! प्रत्येक भाषा का मूल ढांचा वाक्यों पर ही आधारित होता है ! इसलिए यह अनिवार्य है कि वाक्य रचना में पद -क्रम और अन्वय का विशेष ध्यान रखा जाए ! इनके प्रति सावधान न रहने से वाक्य रचना में कई प्रकार की भूलें हो जाती हैं ! वाक्य रचना के लिए अभ्यास की परम आवश्यकता होती है ! जैसे -

1 - संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धियाँ -
अशुद्ध शुद्ध

- वह आंख से काना है । वह काना है ।
- आप शनिवार के दिन चले जाएं । आप शनिवार को चले जाएं ।

2 - परसर्ग सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- आप भोजन किया ? आपने भोजन किया ।
- उसने नहाया । वह नहाया ।

3 - लिंग सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- हमारी नाक में दम है । हमारे नाक में दम है ।
- मुझे आदेश दी । मुझे आदेश दिया ।

4 - वचन सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- उसे दो रोटी दे दो । उसे दो रोटियां दे दो ।
- मेरा कान मत खाओ । मेरे कान मत खाओ ।

5 - सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- तुम तुम्हारे रास्ते लगो । तुम अपने रास्ते लगो ।
- हमको क्या ? हमें क्या ?

6 - विशेषण सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- मुझे छिलके वाला धान चाहिए । मुझे धान चाहिए ।
- एक गोपनीय रहस्य । एक रहस्य ।

7 - क्रिया सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- उसे हरि को पटक डाला । उसने हरि को पटक दिया ।
- वह चिल्ला उठा । वह चिल्ला पड़ा ।

8 - मुहावरे सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- वह श्याम पर बरस गया । वह श्याम पर बरस पड़ा ।
- उसकी अक्ल चक्कर खा गई । उसकी अक्ल चकरा गई ।

9 - क्रिया विशेषण सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- वह लगभग रोने लगा । वह रोने लगा ।
- उसका सर नीचे था । उसका सर नीचा था ।

10 - अव्यय सम्बन्धी अशुद्धियाँ =

अशुद्ध शुद्ध

- वे संतान को लेकर दुखी थे । वे संतान के कारण दुखी थे ।
- वहां अपार जनसमूह एकत्रित था । वहां अपार जन -समूह एकत्र था ।

11 - वाक्यगत सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- तलवार की नोक पर - तलवार की धार पर -
- मेरी आयु बीस की है । मेरी अवस्था बीस वर्ष की है ।

12 - पुनरुक्ति सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

अशुद्ध शुद्ध

- मेरे पिता सज्जन पुरुष हैं । मेरे पिता सज्जन हैं ।
- वे गुनगुने गर्म पानी से स्नान करते हैं । वे गुनगुने पानी से स्नान करते हैं ।

Popular posts from this blog

Hindu Vivah ke Saat Vachan in Hindi and Sanskrit

There are seven promises of Hindu marriage made by Indian marriage couple (Girl & Boy) to each other. हिन्दू विवाह में सात फेरे और सात वचन होते हैं दूल्हा और दुल्हन विवाह के समय एक-दूसरे से सात वचन लेते हैं। Janiye Hindu vivah ke saat fere ke saat Vachan in Hindi and Sanskrit. हिन्दू विवाह के सात वचन : 1. तीर्थव्रतोद्यापन यज्ञकर्म मया सहैव प्रियवयं कुर्या: । वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति वाक्यं प्रथमं कुमारी ।। कन्या वर से कहती है कि यदि आप कभी तीर्थ यात्रा में जाएँ, या कोई व्रत इत्यादि करें अथवा कोई भी धार्मिक कार्य करें तो मुझे अपने बाएँ भाग में जरुर स्थान दें। यदि आप ऐसा करने का वचन देते हैं तो मैं आपके वामांग में आना स्वीकार करती हूँ। 2. पुज्यो यथा स्वौ पितरौ ममापि तथेशभक्तो निजकर्म कुर्या: । वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं द्वितीयम ।। दूसरे वचन में कन्या वर से वचन मांगती है कि जिस प्रकार आप अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं, उसी प्रकार मेरे माता-पिता का भी सम्मान करें और परिवार की मर्यादा के अनुसार, धार्मिक अनुष्ठान करते हुए भगवान के भक्त बने रहें,...

हिंदी का महत्व (Importance of Hindi) - Hindi Ka Mahatva Nibandh in Hindi

हिंदी का महत्व निबंध ( Hindi Ka Mahatva Essay in Hindi) Here is an Essay of Importance of Hindi (Hindi Ka Mahatva per Nibandh) written with some easy lines in Hindi. हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा है, और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। भारत देश में अनेक राज्य हैं और उन सभी राज्यों की भी अपनी अलग-अलग भाषाएं हैं। इस प्रकार भारत एक बहुभाषी राष्ट्र है लेकिन उसकी अपनी एक राष्ट्रभाषा है जो कि "हिन्दी" है। 14 सितंबर 1949 को हिन्दी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा घोषित कि गयी। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान बना। हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। यह माना कि धीरे-धीरे हिन्दी अंग्रेजी का स्थान ले लेगी। हिन्दी और इसकी बोलियाँ उत्तर एवं मध्य भारत के विविध प्रांतों में बोली जाती हैं। भारत और विदेश में ६० करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की अधिकतर और नेपाल में कुछ लोग हिन्दी बोलती हैं। हिन्दी राष्ट्रभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा, जनभाषा के सोपानों को पार कर विश्व भाषा बनने की ओर अग्रसर है। भाषा...

घोष और अघोष Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets in Hindi

घोष और अघोष (Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets) :-  ध्वनि की दृष्टि से जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण में स्वरतन्त्रियाँ झंकृत होती है , उन्हें ' घोष ' कहते है और जिनमें स्वरतन्त्रियाँ झंकृत नहीं होती उन्हें ' अघोष ' व्यंजन कहते हैं !  ये घोष - अघोष व्यंजन इस प्रकार हैं -  In Hindi, See below Ghosh and Aghosh Varn : घोष                                   अघोष ग , घ , ङ                           क , ख ज , झ , ञ                          च , छ ड , द , ण , ड़ , ढ़                  ट , ठ द , ध , न           ...