Skip to main content

भारत की ऋतुएँ (RITUYEN) Indian Seasons Nibandh in Hindi

भारत की ऋतुएँ पर निबंध
(Six Rutiyen Essay in Hindi) 

Read Out an Essay on Six Indian Seasons (Bhart ki six rituyen) written with some easy lines in Hindi and english meaning. Rituyen ke Prakar with Hindi Language Month Name : (Chaitra & Baishakh) Vasant Ritu, (Jyeshtha & Ashad) Grisham Ritu,  (Shravan & Bhadra) Varsha Ritu, (Ashvin & Kartik) Sharad Ritu, (Margshirsh & Paush) Hemant Ritu, (Magh & Falgun) Shishir Ritu.

विश्व में भारत ही एक ऐसा देश है जहां समय-समय पर छः ऋतुएं (Six Types of Ritu) अपनी छटा बिखेरती हैं। प्रत्येक ऋतु दो मास की होती है। 

चैत (Chaitra) और बैसाख़ (Baishakh) में बसंत ऋतु (Basant Ritu) अपनी शोभा का परिचय देती है। इस ऋतु को ऋतुराज (Rituraj) की संज्ञा दी गयी है। धरती का सौंदर्य इस प्राकृतिक आनंद के स्रोत में बढ़ जाता है। रंगों का त्यौहार होली बसंत ऋतु (Vasant) की शोभा को दुगना कर देता है। हमारा जीवन चारों ओर के मोहक वातावरण को देखकर मुस्करा उठता है। 

ज्येष्ठ (Jyeshtha) और आषाण (Ashad) ग्रीष्म ऋतु (Grisham Ritu) के मास (Month) है। इसमें सू्र्य उत्तरायण की ओर बढ़ता है। ग्रीष्म ऋतु प्राणी मात्र के लिये कष्टकारी अवश्य है पर तप के बिना सुख-सुविधा को प्राप्त नहीं किया जा सकता। यदि गर्मी न पड़े तो हमें पका हुआ अन्न भी प्राप्त न हो। 

श्रावण (Shravan) और भाद्र (Bhadra) पद वर्षा ऋतु (Varsha Ritu) के मास हैं। वर्षा नया जीवन लेकर आती है। मोर के पांव में नृत्य बंध जाता है। तीज (Teej) और रक्षाबंधन (Rakshabandhan) जैसे त्यौहार (Festivals) भी इस ऋतु में आते हैं। 

अश्विन (Ashvin) और कातिर्क (Kartik) के मास शरद ऋतु (Sharad Ritu) के मास हैं। शरद ऋतु प्रभाव की दृश्र्टि से बसंत ऋतु का ही दूसरा रुप है। वातावरण में स्वच्छता का प्रसार दिखा़ई पड़ता है। दशहरा (Dussehra) और दीपावली (Dipawali) के त्यौहार इसी ऋतु में आते हैं। 

मार्गशीर्ष (Margshirsh) और पौष (Paush) हेमन्त ऋतु (Hemant Ritu) के मास हैं। इस ऋतु में शरीर प्राय स्वस्थ रहता है। पाचन शक्ति बढ़ जाती है। 

माघ (Magh) और फाल्गुन (Falgun) शिशिर अर्थात पतझड़ (Shishir / Patjhar Ritu) के मास हैं। इसका आरम्भ मकर संक्राति (Makar Sankranti) से होता है। इस ऋतु में प्रकृति पर बुढ़ापा छा जाता है। वृक्षों के पत्ते झड़ने लगते हैं। चारों ओर कुहरा छाया रहता है।

भारत को भूलोक का गौरव तथा प्रकृति का पुण्य स्थल कहा गया है। इस प्रकार ये ऋतुएं जीवन रुपी फलक के भिन्न- भिन्न दृश्य हैं, जो जीवन में रोचकता, सरसता और पूर्णता लाती हैं।

Popular posts from this blog

घोष और अघोष Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets in Hindi

घोष और अघोष (Ghosh and Aghosh Varn - Alphabets) :-  ध्वनि की दृष्टि से जिन व्यंजन वर्णों के उच्चारण में स्वरतन्त्रियाँ झंकृत होती है , उन्हें ' घोष ' कहते है और जिनमें स्वरतन्त्रियाँ झंकृत नहीं होती उन्हें ' अघोष ' व्यंजन कहते हैं !  ये घोष - अघोष व्यंजन इस प्रकार हैं -  In Hindi, See below Ghosh and Aghosh Varn : घोष                                   अघोष ग , घ , ङ                           क , ख ज , झ , ञ                          च , छ ड , द , ण , ड़ , ढ़                  ट , ठ द , ध , न           ...

अन्विति Anviti in Hindi with example

अन्विति ( Anviti hindi definition) :- जब वाक्य के संज्ञा पद के लिंग, वचन, पुरुष, कारक के अनुसार किसी दूसरे पद में समान परिवर्तन हो जाता है तो उसे अन्विति (Anviti) कहते हैं। अन्विति का प्रयोग निम्नलिखित प्रकार से होता है:-  Use of Anvati is listed below : (क) कर्तरि प्रयोग (Kartri) :- जिस में क्रिया के पुरुष, लिंग और वचन कर्ता के अनुसार होते हैं, क्रिया के उस प्रयोग को कर्तरि प्रयोग कहते हैं। यह ज़रूरी है कि कर्ता विभक्ति रहित हो जैसे गीता पुस्तक पढेगी। (ख) कर्मणि प्रयोग (Karmni) :- जिस में क्रिया के लिंग और वचन कर्म के अनुसार हों उसे कर्मणि प्रयोग कहते हैं। कर्मणि प्रयोग में दो प्रकार की वाक्य रचनाएं मिलती हैं। कर्तृवाच्य की जिन भूतकालिक क्रियाओं के कर्ता के साथ 'ने' विभक्ति लगी होती है जैसे राम ने पत्र लिखा। दूसरे कर्मवाच्य में यहाँ कर्ता के साथ 'से' या 'के द्वारा' परसर्ग लगते हैं लेकिन कर्म के साथ 'को' परसर्ग नहीं लगता जैसे हमसे लड़के गिने गए। (ग) भावे प्रयोग (Bhave) : - इसमें क्रिया के पुरुष लिंग और वचन कर्ता या कर्म के अनुसार न...

केरल - About KERALA in Hindi Nibandh

केरल (Kerala in Hindi) Here is an Essay on Kerala (Kerala per Nibandh) written with some easy lines in Hindi and English meaning. केरल के बारे में जानकारी हिंदी में पढ़े। केरल भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) है। इस राज्य की राष्ट्रीय सीमाएं तमिलनाडु (Tamil Nadu) और कर्नाटक (Karnataka) है। केरल की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुई थी। यहॉ की राजकीय भाषा मलयालम और अंग्रेजी है। इस राज्य का क्षेञफल 38863 वर्ग किलो मीटर है। विज्ञापनों में केरल को 'ईश्वर का अपना घर' कहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में केरल ही एक मात्र ऐसा राज्य है जो अपने मसालों की गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। भारत के राज्यों में केरल का साक्षरता दर में पहला स्थान है। केरल में सडकों की कुल लंबाई 138196 किमी है। इस राज्य में रेलवे लाइन की कुल लंबाई 1148 किमी है। राज्य के सबसे बडे शहर कोच्चि, कोझिकोड, पालक्काड हैं। राज्य की प्रमुख फसलें नारियल, चावल, रबड, काली मिर्च, इलाइची, कॉफी, काजू, दालचीनी हैं। राज्य की प्रमुख नदियां कावेरी, पेरियार, पंपा, मणिमाला, नेन...